{"_id":"5f7b22b68ebc3e9bf4622395","slug":"siddharthnagar-railway-station-siddharthnagar-news-gkp3681386153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिद्धार्थनगर के नाम से जाना जाएगा नौगढ़ स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिद्धार्थनगर के नाम से जाना जाएगा नौगढ़ स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सिद्धार्थनगर के नाम से जाना जाएगा नौगढ़ स्टेशन
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया
इंटरसिटी संचालन समेत प्लेट फॉर्म नंबर दो से सटे मुख्य सड़क की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने नौगढ़ स्टेशन का नाम बदलकर सिद्धार्थनगर स्टेशन कर दिया गया है। कागजातों में भी यह बदलाव हो गया है। इस नए नाम के स्टेशन का लोकार्पण रेलमंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया।
वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को नौगढ़ के स्थान पर सिद्धार्थनगर के नाम से नए रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। रेलमंत्री ने कहा कि जगदंबिका पाल एक आदर्श सांसद के रूप में जाने जाते हैं। आज का दिन आनंद और उत्सव का है। अर्से से मांग पूरी होने पर जनपदवासी गौरवान्वित होंगे। बौद्ध अनुयायियों के लिए भी सुखद क्षण होगा। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में कई अहम कार्य हुए हैं। स्टेशन के दूसरे प्लेटफॉर्म से सटे मुख्य सड़क का निर्माण कराने की जरूरत है। जिससे डुमरियागंज, बांसी, इटवा जैसे क्षेत्रों से पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने इंटरसिटी ट्रेन का संचालन भी शुरू करने का अनुरोध किया। मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ मंडल मोनिका अग्निहोत्री ने अतिथियों का स्वागत किया। डिजिटल लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी, सदर विधायक श्यामधनी राही, डीएम दीपक मीणा, एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल रहे।