{"_id":"6933244d7d4e4743e20b7f2a","slug":"siddharthnagar-news-young-man-dies-in-collision-between-two-bikes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149310-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत
Fri, 05 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाने के करहिया पुल के पास बुधवार देर रात में दो बाइक चालकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार इटवा थाने के गनवरिया पूरब निवासी अजीत दुबे (26) की मौत हो गई। वहीं दूसरे चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में तहरीर नहीं मिलने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक, इटवा थाने के गनवरिया पूरब निवासी अजीत दूबे (26) बुधवार देर रात घर लौट रहे थे। इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित करहिया पुल से आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में अजीत दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे बाइक के चालक को हल्की चोटें आईं। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी इटवा ले जाया गया, जहां गंभीर हाल देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर और वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान अजीत की मौत हो गई।
इस संबंध में एसओ रवींद्र सिंह का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।