{"_id":"68fa6fe5aa0696ae0c0e2293","slug":"siddharthnagar-news-you-can-do-pg-in-biochemistry-and-community-medicine-from-medical-college-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-146915-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज से बायोकेमिस्ट्री और कम्युनिटी मेडिसिन में कर सकेंगे पीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज से बायोकेमिस्ट्री और कम्युनिटी मेडिसिन में कर सकेंगे पीजी
Thu, 23 Oct 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पीजी में दो विषयों का कोर्स शुरू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मंजूरी मिल गई हैं। इससे आगामी सत्र से दोनों विषयों के छह सीटों पर पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। दो अन्य विषयों एनाॅटमी और फीजियोलॉजी में प्रोफेसर आने के बाद पढ़ाई शुरू की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में संचालित बायोकेमिस्ट्री व कम्युनिटी मेडिसिन विषयों में पीजी की कक्षाएं संचालित होगी। इसके लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से पिछले वर्ष ही मंजूरी मिल गई थी। एनएमसी की मंजूरी का इंतजार था जो अब मिल गई है।
कॉलेज से चार विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए अनुमति मांगी गई थी। लेकिन दो विषयों में प्रोफेसर नहीं होने से उन विषयों को मंजूरी नहीं मिली है जबकि दो विषयों में आगामी सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में पांच वर्ष से यूजी की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। आगामी सत्र में पीजी की पढ़ाई करने के लिए 100 छात्र-छात्राएं कॉलेज कैंपस में ही तैयार हो जाएंगे। उनमें जो छात्र छात्राएं प्रवेश परीक्षा क्वालिफाई करेंगे, उन्हें यहीं प्रवेश मिल सकेगा। मेडिकल कॉलेज में कम्यूनिटी मेडिसिन व बायोकेमिस्ट्री से पीजी की कक्षाएं संचालित करने की मंजूरी मिली हैं।
दोनों विषयों में छह सीटों पर पढ़ाई होगी। वहीं एनाॅटमी, फीजियोलॉजी में प्रोफेसर आने के बाद मंजूरी मिल जाएगी। इन दोनों विषयों में पांच सीट पर मंजूरी मिली हैं।