फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Workers play their role : Mahesh

कार्यकर्ता निभाएं अपनी भूमिका : महेश

Sun, 09 Nov 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Workers play their role : Mahesh
डुमरियागंज। नगर के राप्ती नदी तट स्थित मंगल भवन में शनिवार को भाजपा की ओर से विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम है। कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रहरी की तरह जिम्मेदारी निभाते हुए मतदाता सूची को शुद्ध और सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल चुनावी प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र को पवित्र और सशक्त बनाने का अभियान है, जिसमें अवांछित और घुसपैठियों के नामों को मतदाता सूची से हटाना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि यह प्रचार का नहीं बल्कि तैयारी का विषय है। इसलिए किसी भी राष्ट्रवादी मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। कार्यशाला का संचालन अभिषेक त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, अजय पाण्डेय, गौरव मिश्रा, अमरेंद्र त्रिपाठी, रमेशधर माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed