{"_id":"6a8b38f39597f4429b036f4c","slug":"siddharthnagar-news-women-will-be-able-to-travel-for-free-on-raksha-bandhan-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-163335-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रक्षाबंधन के दिन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रक्षाबंधन के दिन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
Sun, 23 Aug 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा मिला है। 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक रोडवेज की बसों में महिलाएं एक सहयोगी के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
सिद्धार्थनगर डिपो ने बेड़े में शामिल 60 बसों में यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। इसके तहत 27 की रात से 28 अगस्त की रात तक महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों में बिना किराये के सफर कर सकेंगी। उनके साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। रक्षाबंधन पर रोडवेज पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने लोकल समेत अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।
सिद्धार्थनगर से बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ समेत किसी रूट पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ती है तो वहां तत्काल अतिरिक्त बस भेजी जाएगी। ा