Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Women were made aware at various places under Mission Shakti

Siddharthnagar News: महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जगह-जगह जागरुक किया

Mon, 22 Sep 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Women were made aware at various places under Mission Shakti
उसका बाजार क्षेत्र के एक विद्यालय में छात्राओं को जानकारी देती एण्टी रोमियो प्रभारी शाइस्ता। स्
सिद्धार्थनगर। नवरात्र पर्व शुरु होने के साथ महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जगह-जगह जागरुक किया जा रहा है। जनपद में इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एंटी राेमियो स्क्वाड प्रभारी शाइस्ता खान ने सोमवार को जगह-जगह और स्कूल में जाकर छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें कानून के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी ने जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर मनचलों और शोहदों की जांच की। इसके साथ ही प्रभारी एंटी रोमियो स्कवाड टीम, शक्ति मोबाइल की ओर से मिशन शक्ति के अंतर्गत एंटी रोमियो के तहत थाना क्षेत्र चिल्हिया में ठाकुर बेनी माधव प्रसाद इंटर काॅलेज, विस्डम वे स्कूल, कन्दवा बाजार में पहुंची। यहां छात्राओं से बात की। कहा कि अगर कोई आपको परेशान करता है तो डरे नहीं, पुलिस को जानकारी दें। महिलाएं कमजोर नहीं हैं, इसलिए निडर होकर रहें।
विज्ञापन

जरुरत पड़ने पर सरकार की ओर से लागू किए गए नंबर पर काॅल करके सहायता लें। इसके बाद पल्टा देवी, चौक व स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर के पास और थाना क्षेत्र के आस-पास की मुख्य सड़कों, चौराहों पर चेकिंग की गई। महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत की गई बैठक: तिलौली। क्षेत्र के थाना शिवनगर डिंडई पर महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने के लिए सोमवार को बैठक की गई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार श्रीवास्तव के साथ टीम में में शामिल उप निरीक्षक शिवनरायण यादव, हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला व महिला आरक्षी शिप्रा सिंह ने महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को निर्भीक, शिक्षित, सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
साइबर अपराध के बारे में महिलाओं को दी जानकारी: जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के ककरही पुल के पास में साइबर क्राइम और महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। शक्ति दीदी अभियान के तहत सोमवार को महिला पुलिस कर्मियों ने कस्बे के सार्वजनिक स्थानों और विद्यालयों में महिलाओं और छात्र-छात्राओं और महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया।

क्षेत्र के ककरही पुल के पास में मिशन शक्ति फेज पांच के बारे में थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि गांव, शहर, सड़क या स्कूल कहीं भी महिलाओं व छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 112, 1090 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचित करें। हेड कांस्टेबल पूनम गुप्ता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उप निरीक्षक कपिलमुनि यादव, कांस्टेबल प्रदीप उपाध्याय, कांस्टेबल पूजा यादव, कांस्टेबल सुशीला कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed