{"_id":"6903b5ebc71ebc6d8d030fa7","slug":"siddharthnagar-news-women-safety-and-their-rights-raised-awareness-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-147324-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर किया जागरूक
Fri, 31 Oct 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया में बुधवार को थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम व बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। गांव के एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला कांस्टेबल कंचन सिंह व प्रीति ने संयुक्त रूप से बताया कि महिलाएं अपना अधिकार समझें। किसी भी समस्या के लिए वूमेन पावर 1090 पर सूचित कर सकती हैं। अगर कहीं भी आते जाते समय रास्ते में भी कोई समस्या या सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो 1076 पर अपनी परेशानी बता सकती है। शिकायत के दौरान नाम गोपनीय रखा जाता है, आप लोगों को डरने की कोई बात नहीं है। उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय व उप निरीक्षक तालीमुद्दीन खान ने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार के तरफ से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। अगर किसी कारणवश आपको योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है तो इसकी भी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दर्ज करा सकते हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में 108, 102 डायल करें और पुलिस सहायता के लिए 112 पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं। अंत में उपस्थित महिलाओं को महिला कांस्टेबल प्रीति ने उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी विस्तार से दी। इस मौके पर धनंजय दूबे, अर्चना, मालती, बीना, आलिया, मधुमति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन