फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Wheat laden truck went out of control and hit a house...people narrowly escaped

Siddharthnagar News: अनियंत्रित होकर मकान से टकराया गेहूं लदा ट्रक...बाल-बाल बचे लोग

Sun, 26 Oct 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Wheat laden truck went out of control and hit a house...people narrowly escaped
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग स्थित प्रतापपुर चौराहा पर शुक्रवार रात 12 बजे के करीब गेहूं की बोरी से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए मकान से टकरा गई। गनीमत रही कि मकान के अंदर सो रहे परिवार के लोग बाल- बाल बच गए। मौके पर भाग रहे ड्राइवर को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग स्थित प्रतापपुर चौराहा पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे के करीब डुमरियागंज की तरफ से गेहूं की बोरी लदा ट्रक बांसी आ रहा था। अभी ट्रक प्रतापपुर चौराहा पर अनूप कुमार गुप्ता के घर के पास पहुंचा ही थी कि अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए अनूप गुप्ता के मकान से टकरा गया। गति इतनी तेज थी कि बिजली के दो पोल तोड़ते हुए ट्रक मकान से टकराया। लोगों के अनुसार मौके से ड्राइवर भागने लगा, लेकिन पीछे से आ रही पुलिस ने उसे दबोच लिया और थाने ले गई। ट्रक के टकराने से मकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं। बाहर कमरे में खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के लोग बाल-बाल गए, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

अनूप के परिवार के लोगों ने बताया कि हम लोग खाना खाकर कमरे में सो रहे थे। अचानक मकान से ट्रक टकरा गया और पूरा मकान हिल गया। बाहर लगा टिनशेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लग रहा था कि मानो भूकंप आया हो, अगर मकान गिर गया होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed