फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Wheat crop destroyed due to canal water entering the fields

Siddharthnagar News: नहर का पानी खेत में आने से गेहूं की फसल बर्बाद

Sat, 03 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Wheat crop destroyed due to canal water entering the fields
जोगिया क्षेत्र में नहर में अ​​धिक पानी आने से गेंहू के फसल में भरा पानी। संवाद
जोगिया। क्षेत्र में सरयू नहर का पानी किसानों की गेहूं की फसल पर कहर बनकर टूट रहा है। नहर में अत्यधिक पानी छोड़े जाने से खेतों में जलभराव हो गया है, जिससे गेहूं की फसल डूब रही है। हालात यह हैं कि नहर में जगह-जगह कट गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या से अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

जोगिया-लखनापार माइनर में जरूरत से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण किसानों के खेत पानी भर गया है। यह माइनर जोगिया से लखनापार क्षेत्र तक जाती है। पानी का दबाव बढ़ने से नहर जगह-जगह कट रही है, जिससे आसपास के खेतों में पानी फैल जा रहा है और फसल बर्बाद हो रही है। इससे किसान दीवान की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह डूब गई है।
विज्ञापन

लखनापार, जोगिया, नादेपार तक जाने वाली माइनर नहर सहित क्षेत्र की अन्य नहरों में भी भारी मात्रा में पानी आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान ओंकारनाथ यादव, राजेश यादव, सुरेंद्र, दयाशंकर, विश्वनाथ मौर्य, मुकेश मौर्य, लाला हरिहर, गामे, कमलेश, महेंद्र, चीनी प्रजापति आदि ने बताया कि नहर विभाग की लापरवाही के कारण खेतों में पानी भर रहा है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed