{"_id":"696e6bf93e76bdfaa50e76db","slug":"siddharthnagar-news-weddings-will-be-ringing-in-the-air-from-may-shopping-complexes-will-provide-employment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151990-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मई से विवाह घर में गूंजेगी शहनाई... शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स से मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मई से विवाह घर में गूंजेगी शहनाई... शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स से मिलेगा रोजगार
Mon, 19 Jan 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ कस्बे में विवाह घर व शापिंग कॉम्पलेक्स। संवाद
- शोहरतगढ़ नगर पंचायत में अपग्रेड किया जा रहा है विवाह घर, अंतिम चरण में कार्य
- विवाह घर बन जाने पर कम किराये में कर सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम
शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत में निर्माणाधीन विवाह घर और शापिंग कॉम्प्लेक्स जल्द ही अस्तित्व में आ जाएंगे। इनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मई से यहां मांगलिक कार्य सहित कॉम्प्लेक्स के शुरू होने की उम्मीद है। इससे जहां लोगों के घरों में गूंजने वाली शहनाई के लिए जेब कब ढीली होगी, वहीं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अस्तित्व में आ जाने से कई दुकानें भी खुल जाएगी, जिससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत में 7.29 करोड़ की लागत से विवाह घर और शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को 2019 में स्वीकृति दी गई थी। 15 फरवरी 2020 को शिवम ट्रेडर्स के नाम टेंडर पास हुआ था। सात मई 2020 को पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन बबिता कसौधन ने इसका शिलान्यास किया था। ठेकेदार को इसे 2022 के अंदर पूरा करना था, लेकिन 2024 में भी कार्य पूरा नहीं होने पर वर्तमान चेयरमैन उमा अग्रवाल ने 6 जुलाई 2024 में ठेकेदार को नोटिस देकर इस प्रोजेक्ट को जल्द से पूरा करने के लिए निर्देश दिए। 3 सितंबर 2024 को डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने विवाह घर व शापिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए थे। डीएम ने कहा था कि समय कार्य पूरा नहीं हुआ तो 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।
डीएम की सख्ती के बाद बिल्डिंग में बिजली सप्लाई, लिफ्ट, सजावट, चतुर्थ फ्लोर का पूरा कार्य, फर्श, प्लास्टर सहित आदि कार्य तेजी से कराया जाने लगा है। अब दोनों कार्य अंतिम चरण में हैं। जल्द ही इसे पूरा कर नगर पंचायत प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। यहां शादी विवाह, सगाई और अन्य सामाजिक समारोहों का आयोजन होगा। लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। कम खर्ज में बेहतर सुविधा लोगों को मिलेगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। नगर पंचायत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
-- -
बोले स्थानीय लोग
नगर पंचायत में विवाह घर और शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स सपना पूरा होने वाला है। अब नगरवासियों को शादी-विवाह के लिए महंगा होटल बुक करने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
राजेन्द्र उर्फ नीलू रुंगटा, स्थानीय कस्बा निवासी
-- -
लम्बे अरसे से अधूरा पड़ा विवाह घर और शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स का कार्य अंतिम चरण में देखकर अब लगता है कि काम जल्द पूरा हो जाएगा। दूर जाकर होटल और मैरिज हाॅल बुक नहीं करना पडे़गा।
आनंद कसौधन, स्थानीय कस्बा निवासी
-- -
बोले जिम्मेदार
नगर पंचायत में विवाह घर व शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स कार्य अंतिम चरण में है। चार महीने में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। अब कस्बे के लोगों को दूर जाकर मैरिज हाल नहीं लेना पड़ेगा। शादी-विवाह, सगाई सहित आदि कार्यक्रम के लोग इसे बुक कर सकते हैं। शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स में लोग खरीदारी भी कर सकते हैं। लोगों की जरूरत हर समान मिलेंगे। दुकानें खुलने से रोजगार भी मिलेगा।
- उमा अग्रवाल चेयरमैन, नगर पंचायत शोहरतगढ़