{"_id":"68fa63ce17105d691f0de165","slug":"siddharthnagar-news-weather-will-remain-normal-now-chances-of-rain-next-week-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-146927-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अभी सामान्य रहेगा मौसम, अगले सप्ताह बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अभी सामान्य रहेगा मौसम, अगले सप्ताह बारिश के आसार
Thu, 23 Oct 2025 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
शहर के सनई चौराहे से बांसी मार्ग पर छाया रहा कोहरा।
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से जारी मौसम की उठा-पटक का सिलसिला अभी जारी रहेगा। दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह-शाम मौसम ठंडा रहेगा। अगले सप्ताह जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान गिरने से मौसम ठंडा हो जाएगा।
बृहस्पतिवार की सुबह मौसम शुष्क रहा। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। सूरज निकलने के बाद लोगों को गर्मी और दोपहर में उमस का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों को दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास होता रहा। वहीं दिन ढलते ही मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाने से बाइक चालकों को ठंड परेशान करने लगी। रात में लोगों ने कूलर और पंखे बंद कर दिए हैं। भोर में चादर की भी जरूरत पड़ने लगी है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण 28 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं आगामी 3-4 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस एवं पूर्वी उप्र के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। दक्षिणी अंडमान सागर के आसपास मध्य क्षोभ मंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 24 अक्तूबर को दक्षिणी-पूर्वी और संलग्न पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर निम्न दाब क्षेत्र बनने और इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए और प्रबल होने एवं 29 अक्तूबर को वाराणसी समेत प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं वर्षा की स्थितियां बनने के आसार हैं। इसके बारे में मौसम तंत्र बनने के बाद समयावधि नजदीक आने पर स्थितियां और स्पष्ट होंगी।