फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Weather will change, fog will prevail along with mist, cold will increase

Siddharthnagar News: बदलेगा मौसम, धुंध के साथ छाएगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

Sat, 25 Oct 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Weather will change, fog will prevail along with mist, cold will increase
शहर के उसका मार्ग पर सुबह कोहरे के दौरान आवागमन करते लोग। संवाद
-शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखने लगा है। सुबह में कोहरा भी छाने लगा है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास और भी हो रहा है जबकि दिन में खिल रही तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छाए रहने की आशंका है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट संभव है। इसका असर सबसे ज्यादा सुबह और देर शाम देखने को मिलेगा। सुबह और देर शाम के समय ठंडी हवा के झोंके महसूस होने लगे हैं। वहीं सुबह के समय दृश्यता घटने से वाहन चालकों को भी परेशानी होने लगी है। बदलते मौसम ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सुबह सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है जबकि बाजारों में शाम ढलते ही ठंडक महसूस होने लगी है। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे तक धुंध छाई रही। उसके बाद तेज धूप खिल गई, लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा शनिवार की धूप में तेजी कम थी। इससे लोगों को उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे तापमान में और गिरावट होगी। बताया कि वर्तमान समय प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण 28 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्यत शुष्क बने रहने की संभावना है। आसमान साफ होने और सतही हवाओं के उत्तरी-पूर्वी होने के साथ ही प्रदेश के न्यूनतम तापमान में शुरू हुई गिरावट के क्रम में आगामी दो दिन के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed