फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Vindhyavasini became the principal for a day

Siddharthnagar News: विंध्यवासिनी बनी एक दिन के लिए प्रधानाचार्य

Sun, 28 Sep 2025 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Sep 2025 06:22 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Vindhyavasini became the principal for a day
-मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बनाया गया प्रधानाचार्य
विज्ञापन


औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत विंध्यवासिनी त्रिपाठी को शनिवार को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया।

नारी शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उन्हें विभिन्न प्रशासनिक पदों पर प्रतीकात्मक रूप में बैठाया जा रहा है, जिससे उनके अंदर आत्म गौरव और स्वाभिमान की भावना जाग्रत हो, साथ ही साथ ज्ञान अर्जित हो सके। प्रधानाचार्य पद पर बैठी विंध्यवासिनी त्रिपाठी ने पूरे विद्यालय का भ्रमण किया। अध्यापकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मीटिंग ली। अध्ययन-अध्यापन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय में फैली गंदगी को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। यही नहीं कक्षा 9 की छात्राओं ने अपने कक्ष की गंदगी को लेकर प्रधानाचार्य विंध्यवासिनी से शिकायत भी की। उन्होंने सफाई कर्मचारी को तत्काल भेजते हुए समस्या निराकरण भी कराया। प्रधानाचार्य बनी विंध्यवासिनी ने बताया कि पद पर बैठकर आत्म गौरव और स्वाभिमान की भावना जाग्रत हुई है। निश्चित ही भविष्य में पढ़ लिखकर ऐसे ही प्रशासनिक पद पर जाने का प्रयास करूंगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामरूप, उमेश कुमार मौर्य, अरुण वर्मा, रविंद्र नाथ, प्रदीप नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed