फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Uproar over the death of injured youth, road blocked for four hours

Siddharthnagar News: घायल युवक की माैत पर हंगामा, चार घंटे सड़क जाम

Sat, 23 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Uproar over the death of injured youth, road blocked for four hours
पथरा में बांसी डुमरियागंज मार्ग जाम किये हुए परिजनों से बात करते एसडीएम शशांक शेखर राय। - फोटो : संवाद
पथरा। मदरसे की बस की टक्कर से 30 जुलाई को घायल हुए युवक की शुक्रवार शाम को पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शनिवार सुबह तकरीबन छह बजे पथरा थाना क्षेत्र के पाला गांव के पास बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। बस मालिक, चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। शव सड़क पर रखकर बैठ जाने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया दिया और कार्रवाई न होने तक बैठ रहने की बात पर अड़ गए।
विज्ञापन

डीएम को बुलाने की बात करने लगे। जाम और हालात को देखते हुए आसपास के पांच थानों की फोर्स पहुंच गई। एसडीएम बांसी और कोतवाल बांसी के घंटों समझाने के बाद लोग माने और न्याय का भरोसा मिलने पर अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। इस दरम्यान लगभग चार घंटे तक सड़क जाम रही और लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। पथरा थाना क्षेत्र के पाला गांव निवासी संदीप सोनी (30) पुत्र हनुमान सोनी को 30 जुलाई को एक मदरसे की बस में चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। तभी से उसका उपचार लखनऊ स्थित पीजीआई में चल रहा था। शुक्रवार दोपहर उसकी मृत्यु हो गई। रात में शव लेकर गांव पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों पर सहानुभूति दिखाने का आरोप लगाते हुए सुबह 6 बजे सड़क जाम कर दी। लगभग नौ बजे तक प्रदर्शन किया। इससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जाम में फंसकर परेशान रहे। मामले की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पहुंच गई। एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय भी मौके पहुंच गए।
विज्ञापन

इसके बाद मान मनौव्वल का दौर शुरू हो हो गया। एसडीएम और कोतवाल बांसी संतोष कुमार तिवारी काफी समय तक परिजनों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर वह माने और अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। मृतक के चाचा राधेश्याम सोनी ने बताया कि उनकी मांग थी कि आरोपी बस मालिक और एक स्थानीय व्यक्ति की ओर से उसे धमकी दी जा रही है। जबकि, मालिक का पुत्र गाड़ी चला रहा था, ड्राइवर को बदलने की भी बात चल रही है। हमारे ऊपर सुलह का दबाव भी बनाया जा रहा है। उन्होंने धमकी देने वाले लोगों को गिरफ्तार करने और मृतक की पत्नी व बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम शशांक शेखर राय ने बताया कि पीड़ित को हर संभव उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया गया है। जो भी प्रशासन की मदद की जरूरत होगी, वह किया जाएगा। मांगों पर विचार किया जाएगा। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed