फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Uproar in medical college over referral of a youth injured in an accident

Siddharthnagar News: हादसे में घायल युवक को रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा

Thu, 21 Aug 2025 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Uproar in medical college over referral of a youth injured in an accident
पूर्व विधायक व सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने किया अस्पताल का निरीक्षण। 
- बांसी-बस्ती मार्ग पर जोगिया क्षेत्र में हुए हादसे में घायल हुए थे तीन युवक, एक को रेफर किया गया था गोरखपुर
विज्ञापन

- बच्चों को सड़क पार करा रहे स्कूल कर्मचारी को बाइक ने मारी थी टक्कर
सिद्धार्थनगर/जोगिया। जोगिया इलाके में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर बताकर गोरखपुर रेफर किए जाने पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पहुंचे सपा के पूर्व विधायक लालजी यादव ने अव्यस्था का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि बांसी-बस्ती मार्ग पर जोगिया क्षेत्र के कटया दुबे गांव के पास एक स्कूल बस के खलासी संदीप मिश्र (40) को बाइक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में घायल संदीप और बाइक सवार इमरान (30) व मलिक (31) को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था जहां से डॉक्टरों ने संदीप को रेफर कर दिया था।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी संदीप मिश्र एक निजी स्कूल की बस के चालक के सहायक के तौर पर काम करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित कटया दुबे गांव के पास संदीप बच्चों को सड़क पार करा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे भवानीगंज क्षेत्र के रहने वाले इमरान और मलिक की बाइक की चपेट में आ गया। संदीप को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार बाइक पलट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने संदीप की हालत गंभीर बता उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पहुंचे सपा के पूर्व विधायक लालजी यादव ने इलाज में लापरवाही और घायल को गंभीर बताकर रेफर किए जाने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना इलाज के लोगों को भगाया जा रहा है। आए दिन ऐसी समस्या सामने आती है। कहा कि न तो जांच की जाती है और न ही कोई इलाज, देखते ही रेफर कर दिया जाता है। गोरखपुर पहुंचने तक में घायलों और मरीजों की जान चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
प्राचार्य ने जांच कराने का भरोसा दिया
सपा नेता ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन के पास पहुंचकर समस्याएं गिनाईं और चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था नहीं सुधरी को मेडिकल कॉलेज का घेराव करेंगे। कहा कि व्यवस्था में सुधार करें। इस पर प्राचार्य ने जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सपा नेता ने मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने कई माह से मानदेय नहीं मिलने की बात भी कही। उन्होंने यथाशीघ्र भुगतान कराने का आग्रह किया।

---



इमरजेंसी प्रभारी से जेआर ने की बदसलूकी
इमरजेंसी में ड्यूटी को लेकर दिशा-निर्देश देने पर पालन नहीं करने वाले जूनियर रेजीडेंट से जवाब तलब करने पर वह आक्रोशित हो जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुट तैयार कर दबाव बनाने का काम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इमरजेंसी इंचार्ज गाड़ी से निकलने लगे तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई। उनकी गाड़ी का शीशा भी पीटा गया। इसकी शिकायत प्राचार्य तक पहुंची है। इस मामले में भी प्राचार्य ने जांच कमेटी बना दी है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed