{"_id":"693325b3df0a5fdd150a6729","slug":"siddharthnagar-news-unfit-vehicles-should-not-ply-on-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-149349-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पर न चलें अनफिट वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पर न चलें अनफिट वाहन
Sat, 06 Dec 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में हुई बैठक के अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई। उन्होंने विद्यालय के वाहनों के फिटनेस की जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि बिना पंजीकरण और फिटनेस के वाहन नहीं चलने चाहिए। बिना परमिट और परमिट का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि ओवर लोडिंग गाड़ियों नहीं चलनी चाहिए। ओवर लोडिंग वाहनों और ओवर स्पीड वाहनों का चालान करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को निर्देशित किया कि ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर साइन बोर्ड और गति सीमा का बोर्ड भी लगाएं। सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के निर्देश दिए। सड़कों के किनारे के विद्यालयों में यातायात के बारे में लोगों को जागरूक करें।
इस दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर, अधिशासी अभियंता एनएचएआई आरके वर्मा, एआरटीओ प्रियंबदा सिंह आदि उपस्थित रहीं।