{"_id":"6af35338aa53f0f3b0034024","slug":"siddharthnagar-news-two-suspected-thieves-arrested-stolen-wire-and-copper-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167900-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो संदिग्ध चोर गिरफ्तार, चोरी का वायर और कॉपर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो संदिग्ध चोर गिरफ्तार, चोरी का वायर और कॉपर बरामद
Tue, 10 Nov 2026 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
- लोटन कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में दुकान में चोरी करते हुए पकड़ा गया था एक संदिग्ध, दूसरे को भी पुलिस ने दबोचा
सिद्धार्थनगर/लोटन। लोटन कोतवाली पुलिस और एंटीथेफ्ट टीम ने सोमवार को चोरी के मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरी का वायर और कॉपर बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसओ लोट प्रदीप कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोटन कस्बे में एक कबाड़ की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। एंटीथेफ्ट टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों संदिग्धों को लोटन कस्बे से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कृष्णराज उर्फ कृष्ण कुमार और सफीक अहमद के रूप में बताई। कृष्णराज ग्राम बस्तिया टोला अमहवा का निवासी है। सफीक अहमद खैरहवा थाना मोहाना का निवासी है।
कबाड़ की दुकान पर बेचा था पुलिस के मुताबिक, 26 अक्तूबर को लोटन कस्बे में स्थित राजकुमार की कबाड़ की दुकान से वायर चोरी किया गया था। इसे जलाकर उसका कुछ हिस्सा मोहाना कस्बे में सफीक की कबाड़ की दुकान पर बेचा गया था। कृष्णराज ने पूछताछ में यह भी जानकारी दी। उसने बताया कि 25 सितंबर को थाना खेसरहा स्थित ग्राम बेलौहा में एक घर से सोना-चांदी की चोरी की गई थी। पुलिस इन सभी मामलों की गहनता से जांच कर रही है।