फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Two kilometers road in potholes

Siddharthnagar News: दो किलोमीटर सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील

Mon, 03 Nov 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 03 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Two kilometers road in potholes
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के सिरवत स्थित रामजानकी मंदिर से डिहवा टोला तक दो किलोमीटर सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बभनी बाजार से महला और करौंदा नानकार गांव के हजारों राहगीर प्रतिदिन जनपद मुख्यालय पर इसी मार्ग से अपने गंतव्य स्थान पर जाते हैं। सड़क पर जल भराव के कारण थोड़ी सी लापरवाही होने पर मोटरसाइकिल व स्कूटी सवार गिर जाते हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण उक्त संपर्क मार्ग की टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। सड़क पर गड्ढे होने कारण आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। संपर्क मार्ग पर पानी भरने के कारण अधिकांश चार पहिया वाहन चालक बरगदवा हो कर हाईवे मार्ग पर पांच किलोमीटर घूम कर आते-जाते हैं, जिसके कारण लोगों के समय व पैसा दोनों की क्षति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सड़क बन जाए तो दर्जनों गांव के राहगीरों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र के अजय कुमार शुक्ल, अनिल कुमार, संजय शुक्ल, सिंटू विश्वकर्मा व अन्य राहगीरों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से संपर्क मार्ग निर्माण कार्य जल्द कराने की मांग की है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अशोक कुमार ने बताया कि कि सिरवत राम जानकी मंदिर से जाने वाले संपर्क मार्ग का टेंडर चार पांच महीने पहले जारी हो गया है। अभी ड्यूरेशन टाइम है। ठेकेदार से कुछ दिन पहले ही बात हुई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। आबादी क्षेत्र में आरसीसी और गैर आबादी वाले क्षेत्र में पीसी मार्ग बनेगा।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed