{"_id":"690647ed850dc72009080f1d","slug":"siddharthnagar-news-truck-collision-cracks-walls-of-irrigation-department-office-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-147428-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से सिंचाई विभाग के दफ्तर की दीवारें दरकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से सिंचाई विभाग के दफ्तर की दीवारें दरकीं
Sat, 01 Nov 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
बांसी में ट्रक की ठोकर से क्षतिग्रस्त सिंचाई विभाग सहायक अभियंता कार्यालय। संवाद
बांसी। एनएच-28 से सटे डुमरियागंज-बांसी बांध पर स्थित सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय से गल्ला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर टकरा गया। शनिवार दोपहर हुए हादसे में कार्यालय भवन काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।
इस घटना में कार्यालय का एक हिस्सा टूट गया, लेकिन वहां कार्यरत चौकीदार रामदीन बाल-बाल बच गए हैं। इस मामले में कोतवाली बांसी में सहायक अभियंता ने सूचना दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गेहूं आदि के बीज से लदा ट्रक शनिवार दोपहर में एनएच-28 से डुमरियागंज-बांसी बांध पर घूमकर सिंचाई विभाग कार्यालय के पास पहुंचा और कार्यालय की उत्तरी दीवार से टकरा गया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार्यालय में कार्यरत अमीन राम करन यादव की खड़ी मोपेड भी उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद चौकीदार रामदीन ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। चौकीदार के अनुसार ट्रक की टक्कर से कार्यालय भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जो कभी भी गिर सकता है। अगर कोई मौके पर मौजूद होता बड़ा हादसा हो जाता। कार्यालय के क्षतिग्रस्त होने की सूचना तत्काल चौकीदार रामदीन और अमीन राम करन यादव ने अपने उच्च अधिकारियों को दी।
इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनीष सिंह यादव ने बताया कि मामले में कोतवाली बांसी में सूचना दर्ज करा दी गई है। एसओ बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को चालक समेत पुलिस ने कब्जा में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।