Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Transformer burnt, power outage in Pandaria for five days

Siddharthnagar News: ट्रांसफाॅर्मर जला, पांच दिन से पंडरिया की बिजली गुल

Fri, 19 Sep 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Transformer burnt, power outage in Pandaria for five days
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत संतोरी के टोला पंडरिया गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया है। इससे इस पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पांच दिन से बंद पड़ी है। यहां के लोगों को इस उमस भरी गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पकड़ी फीडर की ओर से संतोरी के टोला पंडरिया गांव में लगा 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर के जल जाने से इस पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पांच दिन से बंद पड़ी है। इससे यहां के लोगों को इस उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना और अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। लोगों के घर में लगे इन्वर्टर और अन्य दैनिक उपयोग में आने वाले चीजें बंद पड़ी हैं। लोगों के कहने के बाद भी अभी तक नहीं बदला गया ट्रांसफाॅर्मर लोगों का कहना है कि इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय चोरी का माहौल है और बरसात के समय जहरीले जानवरों का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

इसी गांव के दयादास, बीदुर, सेवक, नंदलाल, चीनक, राजेंद्र, धर्मेंद्र, सागर, पिंटू, महावीर धनीराम आदि लोगों ने इस खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर को सही कराकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed