फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Training given to cadets at NCC annual camp

Siddharthnagar News: एनसीसी वार्षिक शिविर में कैडेटों को दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 31 Oct 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Training given to cadets at NCC annual camp
रतन सेन डिग्री कालेज बांसी एन सी सी कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करते कैडेट्स। संवाद
बांसी। रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में एनसीसी यूपी 47 बटालियन बस्ती के संयुक्त वार्षिक शिविर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कैडेटों को तेज चल, थम और धीरे चल की कार्रवाई सिखाई गई। शिविर में कैडेटों को ड्रिल, फायरिंग और मैप रीडिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और ऑप्टिकल कोर्स की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। साथ ही व्यक्तित्व विकास, साइबर सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैंप कमांडिंग ऑफिसर कर्नल के दुबे ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। इनमें थलसेना कैंप, रिपब्लिक डे कैंप, ट्रेनिंग कैंप और शूटिंग कैंप शामिल हैं। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल विशाल सिंह ने नेतृत्व क्षमता के विकास के तरीके समझाए। उन्होंने कैडेट्स को बताया कि एक नेता में निष्ठावान, उत्साही, सतर्क, अनुशासित, ऊर्जावान, विश्वसनीय, ईमानदार, स्वस्थ बुद्धिमान और धैर्यवान जैसे प्रमुख गुण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सफल नेतृत्व ऐसे होते हैं जो किसी नेता की ओर से नियमित गतिविधियों में दर्शाए जाएं तो वह उसके दल के सदस्यों का सम्मान, विश्वास, स्वैच्छिक आज्ञाकारिता और सहयोग प्राप्त करने में उसकी बहुत सहायता करते हैं। उनके प्रमुख गुण सतर्कता, आचरण, साहस, निर्णायकता, विश्वसनीयता, धीरज, उत्साह, पहल, समग्रता, ज्ञान, निष्ठा, जीवंतता और व्यवहार कुशलता आदि के रूप में परिलक्षित होता है।
विज्ञापन

बुधवार से सात नवंबर तक चलने वाले 10 दिवसीय शिविर का शुभारंभ कमांडिग अफसर कर्नल किसलय दूबे ने किया था। इस शिविर में बस्ती संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिले से 542 एनसीसी कैडेट शामिल हैं, जिसमें 314 पुरुष कैडेट और 218 महिला कैडेट हैं। कर्नल के दूबे ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन में रहकर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें। इस अवसर पर कर्नल विशाल सिंह, सूबेदार मेजर पूरन चंद्रा लगायत, मेजर राजेंद्र बौद्ध, कैप्टन संदीप कुमार सिंह, ले. राजेश यादव, जीतेंद्र कुमार शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed