फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Traffic month will start from today, various competitions will be held in schools

Siddharthnagar News: आज से शुरू होगा यातायात माह स्कूलों में होंगी विविध प्रतियोगिताएंं

Fri, 30 Oct 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 30 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Traffic month will start from today, various competitions will be held in schools
सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में एक से 30 नवंबर तक यातायात माह-2026 मनाया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अभियान के तहत स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों के बीच निबंध, चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने के प्रति जागरूक करेगी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग और गलत दिशा में ड्राइविंग करने के खतरों की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, तिराहों और दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान सहित नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों, शिक्षकों और आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed