Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Tradition of Ramlila has thrived in Shahpur for six decades; venue resonates with chants

Siddharthnagar News: छह दशक से शाहपुर में जीवंत है रामलीला की परंपरा, जयकारों से गूंजा पांडाल

Tue, 17 Nov 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Tradition of Ramlila has thrived in Shahpur for six decades; venue resonates with chants
शाहपुर के पुरानी बाजार में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
- दस दिवसीय महोत्सव के पहले दिन नारद मोह से श्रीराम जन्म तक की लीला का मंचन
विज्ञापन

शाहपुर। छह दशक से अधिक समय से चली आ रही रामलीला की परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी। नारद मोह के प्रसंग से शुरू हुई लीला में जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य मंचित हुआ, पूरा पांडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के बाल स्वरूप की झांकी के दर्शन कर जयकारे लगाए।
रविवार को नगर पंचायत डुमरियागंज के शाहपुर पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान में दस दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित महोत्सव की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और विश्व शांति की कामना के साथ हुई। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने नारद मोह से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। कलाकारों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर रामायण के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने बताया कि शाहपुर पुरानी बाजार में पिछले 66 वर्षों से लगातार श्रीरामलीला का सजीव मंचन किया जा रहा है। 24 नवंबर तक चलने वाले महोत्सव में नारद मोह, रावण का अत्याचार, शिव-पार्वती उपासना, मुकुट पूजन, शिव विवाह, मनु-सतरूपा तप, रावण तप और रावण-वेदवती संवाद समेत कई प्रसंगों का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अशोक जायसवाल, तिलकराम साहनी, दिवाकर कसौधन, डब्लू जायसवाल, राजेश सहित समिति के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed