{"_id":"68a4c8b11ed1c8797e0b2d39","slug":"siddharthnagar-news-three-people-were-tied-to-an-electric-pole-and-beaten-brutally-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143068-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली के खंभे में बांधकर तीन को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली के खंभे में बांधकर तीन को बेरहमी से पीटा
Wed, 20 Aug 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। अर्ध नग्न कर बिजली के खंभे में बांधकर एक किशोर सहित तीन युवकों की पिटाई का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पंड़िया गांव का कृष्ण जन्माष्टमी की रात का बताया जा रहा है।
हालांकि, इस प्रसारित वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। पिटाई का वीडियो प्रसारित होने के बाद पीड़ित के पिता मनोज कुमार मिश्र ने सीओ डुमरियागंज को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मनोज कुमार मिश्र ने सीओ डुमरियागंज को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि त्रिलोकपुर क्षेत्र के पंड़िया गांव में हमारे भाई पाही पर रहते हैं। 17 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हमारे परिवार को बुलाया। मगर समय अभाव के वह नहीं जा सके तो अपने बेटे आयुष मिश्र उर्फ रवि मिश्र को भेजा। आयुष अपने दोस्त मनीष व इशांत के साथ पड़िया पहुंचा।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे डीजे पर डांस को लेकर दोनाें के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने ने बेटे आयुष मिश्र और उसके दो दोस्तों को बिजली के खंभे में बांधने के बाद कपड़ा उतरवाकर बेरहमी से बेल्ट व डंडे से पिटाई की। इसमें तीनों को काफी चोटें आई हैं, शरीर पर बने निशान इसकी गवाही दे रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपियों ने पिटाई का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।
सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने बताया कि युवकों के पिटाई का वायरल वीडियो की जानकारी है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।