{"_id":"68fd1dc096b0dffff204c514","slug":"siddharthnagar-news-three-complaints-were-resolved-on-the-resolution-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-147068-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समाधान दिवस में तीन शिकायतों का हुआ निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समाधान दिवस में तीन शिकायतों का हुआ निदान
विज्ञापन
ढेबरुआ। थाना कोतवाली ढेबरुआ में शनिवार को तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव व सीओ मयंक द्विवेदी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आठ फरियादियों ने प्रार्थनापत्र देकर शिकायतों के निस्तारण की मांग की। इनमें भूमि विवाद, सीमांकन, रास्ता विवाद और पुलिस संबंधी शिकायतें रहीं। तीन मामलों में अधिकारियों ने तत्काल टीम भेजकर जांच कराई और मौके पर ही समस्या का निस्तारण कराया।
अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
तहसीलदार ने कहा कि सप्ताह के भीतर निस्तारण कर पोर्टल अपडेट करें। इस दौरान थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज बढ़नी अनिरुद्ध सिंह, राजस्व निरीक्षक गंगोत्री पांडेय, नजमुल हसन, लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी , पवन कुमार उपाध्याय व दिवाकर चौधरी, अभिषेक त्रिपाठी, मनोज कुमार उपस्थित रहे।