फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Three accused of culpable homicide sent to jail, police force deployed in the village

Siddharthnagar News: गैरइरादतन हत्या के तीन आरोपी गए जेल, गांव में पुलिस बल तैनात

Sun, 21 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Three accused of culpable homicide sent to jail, police force deployed in the village
- खेसरहा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में मारपीट के बाद चली गई थी जान
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी शेषमन की शुक्रवार को मारपीट के दौरान मौत के मामले में गैरइरादतन हत्या के तीन आरोपियों अरविंद पांडेय ,सतीशचन्द्र पांडेय, बलराम पांडेय को पुलिस ने रविवार को न्यायालय रवाना कर दिया। वहींं, सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि छितौनी गांव में मारपीट में शेषमन की मौत हो गई थी। इस मामले में आठ लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही थी। रविवार को तीन आरोपियों अरविंद पांडेय, सतीशचन्द्र पांडेय, बलराम पांडेय निवासी छितौनी थाना खेसरहा को पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही निगरानी की जा रही है, जिससे कोई माहौल को खराब न सके।
विज्ञापन

---
यह है घटनाक्रम
छितौनी शेषमन की शुक्रवार को पड़ोसी से मारपीट हुई थी। इसमें इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के बेटे सुधीर शर्मा के छितौनी गांव निवासी अरविंद कुमार, बलराम, कृष्ण कुमार, गोविंद, प्रेम, विकास, सुभाष के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed