फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Thieves vandalized ATM, police engaged in investigation

Siddharthnagar News: चोरों ने की एटीएम में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Thieves vandalized ATM, police engaged in investigation
मिश्रौलिया क्षेत्र स्थित बढ़या मुख्य चौराहे पर लगी एटीएम मशीन को चोरों ने तोड़ा। संवाद
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़या चाैराहे पर लगे एक निजी बैंक के एटीएम को तोड़कर सोमवार रात चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने एटीएम को तोड़ दिया।
विज्ञापन

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एटीएम से रुपये चोरी हुए हैं कि नहीं, अगर हुई है तो कितने की चोरी हुई। इस मामले में रुपये रखने वाली कंपनी का संचालक न तो थाने पहुंचा और न ही तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी रामदास के मुख्य चौराहे पर इंडिया वन कंपनी का एटीएम लगा है। यह एटीएम 24 घंटे खुला रहता है। सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एटीएम मशीन के पार्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलने आए तो रूम में लगे एटीएम के शटर को हाफ खुला देखा और अंदर लगा कांच का दरवाजा टूटा देखकर सन्न रह गए। थोड़ी देर बाद
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी फोर्स पहुंचकर जांच पड़ताल की। एटीएम के संचालक को घटना की सूचना दी और घटना की जांच में पुलिस स्थानीय दुकानदारों के दुकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही सीओ इटवा पवीन प्रकाश, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और एसओजी टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि एटीएम मशीन संचालक को सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक न ही संचालक आया है और न ही कोई तहरीर प्राप्त हुई है। वैसे इस घटना को लेकर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। एटीएम मशीन में कुल कितना कैश था और कितना निकाला गया वो तो एटीएम संचालक ही मिलान करके बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed