फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Thief's noise... People are staying awake the whole night fearing reconnaissance through drone

Siddharthnagar News: चोर का शाेर... ड्रोन से रेकी की आशंका में कर रहे रतजगा

Fri, 05 Sep 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Thief's noise... People are staying awake the whole night fearing reconnaissance through drone
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चौकनिया में चोर की दहशत पहरा देते ग्रामीण। 
- बॉर्डर इलाके में ड्रोन से दहशत, बाहर निकले लोग, शोहरतगढ़, कपिलवस्तु और मोहाना क्षेत्र में रात में 10 बजे से ड्रोन उड़ाने की शुरू हुआ शोर
विज्ञापन

- चाेरी की दहशत में पूरी रात लोग गांव के बाहर कर रहे रतजगा, जिले में अलग-अलग इलाकों में ड्रोन को लेकर रेकी की दहशत से लोग परेशान
सिद्धार्थनगर। ड्राेन से रेकी और लगातार होने वाली चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। रात के नौ बजे से ही ड्रोन और चोरी का शोर शुरू हो जा रहा है। बृहस्पतिवार रात सीमावर्ती इलाके मोहाना, कपिलवस्तु और शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में ड्रोन के उड़ने को लेकर लोग दहशत में रहे। एक-दूसरे को कॉल करके और सोशल मीडिया पर जानकारी देते रहे।
जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात हलचल रही। कुछ स्थानों से ही ड्रोन के उड़ने की सूचनाएं मिली। वहीं, चोरी के डर से कई स्थानों पर लोक लाठी डंडा लेकर गांव की रखवाली करते हुए नजर आए। पुलिस ने भी भ्रमण तेज कर दिया है और प्रयास कर रही है कि हर सूचना स्थल पर पहुंच सके। ड्राेन अधिनियम के तहत शिवनगर डिड़ई थाना में बृहस्पतिवार को एक केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

---
सीमावर्ती इलाके में चोरी की दहशत, देर रात तक पहरेदारी
ढेबरुआ। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। बीते दिनों कई घरों में हुई बेखौफ चोरियों के बाद अब लोग रात भर जागने और पहरेदारी करने को मजबूर हैं। उनका मानना है कि चोर काफी शातिर हैं और वे ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल कर घरों की रेकी कर रहे हैं, जिससे उनका डर और भी बढ़ गया है। क्षेत्र के बढ़नी नगर, मिल कॉलोनी, बैरिहवा, मलगहिया, घरुआर, दुधवानियां, सेवरा, गुलरी और टीसम सहित ढेबरुआ थाना के ज्यादातर गांवों में ग्रामीण अब खुद ही रात में टोलियां बनाकर पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात भर जागने के कारण उनके दिन के काम-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। वे इस स्थिति से बेहद परेशान हैं क्योंकि बीते 10 दिन में ही क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन घरों में चोरी की वारदातें हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोर पकड़े नहीं जाते, तब तक चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ गांवों में अफवाह है कि चोर गांव के बाहर नजर आ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन वारदातों का खुलासा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ड्रोन दिखा, दहशत में रहे लोग
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बुधवार की रात कई गांवों के ऊपर आसमान में संदिग्ध ड्रोन कैमरा उड़ता हुआ नजर आने से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। लोग रात के समय रात जागकर बिताने को मजबूर है। वहीं, पकड़ी, बुढ़नइया, धनगढि़या, बेलहिया, मधवापुर, मिझुशिया, बनपुकरा, जखौलिया, भेड़िहवा, बरैनिया, टेढ़ी, नकाही, सिरसिया, बभनी बाजार, लालपुर पिपरी सहित दर्जनों गांव के लोगों ने आकाश में रोशनी करती हुई ड्रोन कैमरा उड़ता हुआ देखा, जिसको देखकर लोग रात भर जागकर अपने घर की रखवाली करते हुए देखे गए।
---
चोरों के डर से कखवाली कर रहे ग्रामीण

शाहपुर। क्षेत्र में आएं दिन चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। ग्रामीण रात भर जागकर घरों की रखवाली करते हैं। वहीं, पुलिस भी रात भर गश्त कर रही है। फिर भी चोरी की घटनाएं का भय लोगों में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीच- बीच में आसमान में ड्रोन दिखाई देने की चर्चा लोग करते रहे। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकोलिहां, नेबुआ, सिरसिया, धनोहरी ,शाहपुर, आदि गांवों में सायं होते ही ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए हाथ में लाठी डंडे से लैस होकर गांव की रखवाली में लग जाते हैं। यह सिलसिला पिछले पांच दिनों से चल रहा है। अकोलिहां गांव निवासी सुनील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मनीष, जवाहिर, दारोगा, हीरालाल, हरिओम, रोहित, संदीप अग्रहरि, पप्पू , मुकेश यादव, कमलेश, रामसेवक, अजय आदि लोगों ने कहा आस पास के गांवों में चोरी घटनाएं बढ़ गई है। --

निजी खर्च से गांव में लगवाईं लाइटें

शाहपुर। आतंक का पर्याय बन चुके चोरों के भय के कारण खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के अकोलिहां गांव में ग्रामीणों ने निजी खर्च से गांव में लगे बिजली के खंभे पर लाईटें लगवाईं है, जिससे गांव में उजाला रहे। ग्रामीण सुनील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मनीष, जवाहिर, दारोगा, हीरालाल, हरिओम आदि लोगों ने कहा चोर अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटनाएं करते हैं, इसलिए गांव में सभी बिजली के खंभे पर एलईडी बल्ब लगवाए गए हैं।
---
डुमरियागंज क्षेत्र में चोर के खौफ से ग्रामीण दहशत में

भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र में आजकल ड्रोन और चोर का खौफ लोगों के दिलो दिमाग में बस गया है। आसमान पर उड़ने वाले ड्रोन का खौफ या जमीन पर चोर का खौफ लोगों को रात भर जगने पर मजबूर करता है। चोरों की दहशत इतनी है कि लोगों गांव में रातभर लाठी-डंडा के पहरा देने को मजबूर है। गांव के इश्तियाक अहमद, असलम, राधेश्याम, वसीउल्लाह फरहान आदि ने बताया कि रात में आसमान पर ड्रोन मंडराता है तो नीचे जमीन पर चोर के दर नींद उड़ गई है। चोर गांव में आने जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। डुमरियागंज थाने के एसआई मनोज पटेल ने कहा कि यदि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो उसकी पहचान कर पुलिस को तुरंत सूचना दें।
---
सीमावर्ती इलाके में ड्रोन से दहशत
सिद्धार्थनगर। भारत–नेपाल बॉर्डर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खुनुवां चौकी के खुनुवां, परसौना, अटकोनिया गांव में लोगों ने बृहस्पतिवार रात आकाश में ड्रोन जैसी उड़ती हुई वस्तु देखी। इसके बाद हलचल मच गई। इस अज्ञात वस्तु को देखकर स्थानीय लोग भयभीत हो गए। स्थानीय लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि यह ड्रोन है या कोई अन्य उड़न यंत्र है। इसके अलावा मोहाना, कपिलवस्तु इलाके में भी ड्रोन उड़ाई देते हुए देखा।

---
बोले जिम्मेदार
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क है। रात्रि में गश्त किया जा रहा है। हर संदिग्ध की चेकिंग की जा रही है। साथ ही जो भी सूचना आ रही है, पुलिस मौके पर जाकर जांच कर रही है।
- प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed