फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Theft at mobile shop solved within 24 hours; two arrested

Siddharthnagar News: मोबाइल दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Theft at mobile shop solved within 24 hours; two arrested
शिवनगर डिडई पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने पकड़ा
विज्ञापन

आरोपियों के पास से आठ मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और चाकू बरामद
बांसी। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के बरहरपुर गांव में मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। शिवनगर डिडई पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात तेनुई पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आठ मोबाइल समेत अन्य सामान और एक चाकू बरामद हुआ।
सीओ बांसी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ शुभेंदु सिंह ने बताया कि बरहरपुर गांव में मोबाइल दुकान में चोरी की घटना के खुलासे के लिए संयुक्त टीम गठित की गई थी। 16 अक्तूबर की रात मुखबिर की सूचना पर तेनुई पुलिया के पास से भैंसहिया निवासी दीपक और आकाश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान दीपक के पास से चार मोबाइल, हेक्सा ब्लेड और कैंची बरामद हुई। वहीं, आकाश के पास से चार्जर, डाटा केबल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, मोबाइल कवर, फ्लिप कवर और एक अवैध चाकू मिला। पूछताछ में दोनों ने बरहरपुर की दुकान में चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार, दीपक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आकाश के विरुद्ध बांसी, जोगिया उदयपुर और पथरा बाजार थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed