फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The westerly wind increased the cold, the streets became deserted as evening approached

Siddharthnagar News: पछुआ ने बढ़ाई ठंड, शाम होते ही सड़कों पर हो जा रहा सन्नाटा

Mon, 01 Dec 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The westerly wind increased the cold, the streets became deserted as evening approached
शहर के बर्डपुर मार्ग पर रात में कोहरे के दौरान आवागमन करते लोग
सिद्धार्थनगर। पछुआ हवाओं ने मौसम में ठंडक और बढ़ा दी है। जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंचने से रात का मौसम और सर्द हो गया है। दिन में धूप रहने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हो रहा है, लेकिन अभी भी दिन में ठिठुरन वाली ठंड का दौर शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को तापमान में आई गिरावट से ठंड और ज्यादा बढ़ गई। सूर्यास्त होते ही लोग अलाव के सामने बैठ गए। ठंड बढ़ने के साथ ही चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे शाम होते ही शहर सहित कस्बों में सन्नाटा छा गया। ठंड से लोग शाम को गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकल रहे हैं, जबकि कई जगह लोग रात में आग जलाकर भी ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलने लगे हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे तापमान और घटेगा। इससे ठंड बढ़ जाएगी। कोहरा अभी नहीं छाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed