{"_id":"6901061478990fa0df058af4","slug":"siddharthnagar-news-the-outgoing-dm-will-be-remembered-for-his-historical-decisions-and-actions-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-147215-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ऐतिहासिक फैसलों व कार्यों के लिए याद किए जाएंगे निवर्तमान डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ऐतिहासिक फैसलों व कार्यों के लिए याद किए जाएंगे निवर्तमान डीएम
Tue, 28 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
डीएम शिवशरणप्पा जीएन
- शहर के खजुरिया मार्ग पर अतिक्रमण हटाने व अशोक मार्ग चौड़ीकरण कराया
सिद्धार्थनगर। जिले से स्थानांतरित डीएम डॉ. राजागणपति आर जिले में कई महत्वपूर्ण फैसलों एवं कार्यों के लिए याद किए जाएंगे। उनका शहर के खजुरिया मार्ग के पुनर्निमाण के लिए अतिक्रमण हटाने का फैसला और अशोक मार्ग के टू लेन से फोर लेन हाईवे बनवाना ऐतिहासिक रहा। साथ ही नौगढ़ व इटवा समेत सात पीएचसी का जीर्णोद्धार, ब्लॉकों में खेल मैदान व मिनी लाइब्रेरी कराना भी बेहतरीन पहल रही।
डीएम डॉ. राजागणपति आर ने जब जिले में पदभार ग्रहण किया तो उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क समेत मूलभूत सुविधाओं पर कार्ययोजना बनाकर कार्य शुरू किया था। इसी के तहत ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय भवन के साथ ही प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अन्नपूर्णा भवन का भी निर्माण कराया। वहीं प्रत्येक ब्लाॅक में पांच ग्राम पंचायतों में खेल मैदान व पार्क का निर्माण उनकी प्राथमिकता में रहा। वहीं योजनाओं व कार्यों के लिए भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाकर सात सौ बीघा से अधिक सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने का कार्य करते लैंड बैंक तैयार कर दिया। साथ ही जिले के महत्वपूर्ण स्थल कपिलवस्तु में शो एंड लाइट के लिए धन आवंटन आदि कार्य भी शामिल है। शहरवासी मनोज तिवारी, संदीप जायसवाल कहते है कि निवर्तमान डीएम के कार्यकाल में शहर समेत पूरे जिले में हुए विकास कार्य वर्षों तक याद किए जाएंगे।
-- -- -- -- --
कठोर फैसले रहे महत्वपूर्ण
शहर के खजुरिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान निवर्तमान डीएम के कठोर फैसलों में शामिल है। इस मार्ग पर कई मकानों एवं दुकानों का अतिक्रमण हटाने के साथ ही तहसील, थाना व जिला पंचायत की बाउंड्रीवाल व गेट ध्वस्तीकरण कराना चर्चित रहा। इससे मार्ग के निर्माण में अवरोध समाप्त होने के साथ ही नाली निर्माण कार्य भी हो सका है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
नए डीएम बने शिव शरणप्पा जीएन
जिले के नए डीएम शिवशरणप्पा जीएन होंगे। वह इससे पहले चित्रकूट जिले के डीएम थे। वह 2015 बैच के आईएएस हैं और उत्तर प्रदेश कैडर के हैं। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं और उन्होंने कानपुर नगर आयुक्त और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है। वह सहायक कलेक्टर जौनपुर (2016), ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गाजीपुर (2017) और सीडीओ देवरिया (2019) रहे।