फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The cause of death was not clear in the post-mortem examination; the viscera will be examined

Siddharthnagar News: पीएम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा की होगी जांच

Sat, 07 Feb 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The cause of death was not clear in the post-mortem examination; the viscera will be examined
तुलसियापुर। समय माता कठेला थाना क्षेत्र के पोखर भिटवा के पास नहर में मिली 12 वर्षीय किशोरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य मौत की बात सामने आई है। मौत का कारण स्पष्ट न होने से सैंपल विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट और घटना को लेकर लोग संदेह जता रहे हैं। सामान्य मौत की बात किसी के गले से उतर नहीं रही है। वहीं, मृतका के चाचा ने थाने पर दी तहरीर में नहर में डूबने से मौत होने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को कठेला समय माता थाना क्षेत्र के धोबहा पठानडीह की रहने वाली किशोरी पुत्री पटवारी की लाश बृहस्पतिवार को पोखरभिटवा के पास नहर में लावारिस हालात में अर्धनग्न अवस्था में मिली थी। पुलिस लाश को पीएम के लिए भेजकर उसके शिनाख्त में लग गई थी। शुक्रवार को मृतका के चाचा रामनरेश ने जिला मुख्यालय स्थित मॉर्चरी में जाकर लाश की शिनाख्त अपनी भतीजी के रूप में की। कठेला समय माता एसओ अभय सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत सामान्य परिस्थितियों में होने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के घर पहुंचे पूर्व मंत्री: तुलसियापुर। पूर्व मंत्री डाॅ.सतीश द्विवेदी शनिवार को कठेला समय माता थाना क्षेत्र के धोबहा पठानडीह में मृत किशोरी के परिजनों से मिले और एसओ कठेला को शीघ्र ही खुलासा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed