फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : The beauty of Piprahwa will increase, Buddha's photographs will attract tourists

Siddharthnagar News: बढ़ेगी पिपरहवा की खूबसूरती, पर्यटकों को लुभाएंगे बुद्ध के छायाचित्रत

Thu, 21 Aug 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : The beauty of Piprahwa will increase, Buddha's photographs will attract tourists
कपिलवस्तु में ​स्थित स्तूप का गेट। - फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थली कपिलवस्तु स्तूप में लाइट एंड साउंड शो के निर्माण के लिए पेट्रोनेट इंडिया ने सीएसआर मद से 3.49 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण महानिदेशक के साथ डीएम के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिला प्रशासन से एमओयू के आधार पर एएसआई ने इसके लिए एनओसी भी दे दी है। लाइट एंड साउंड सिस्टम से जहां पिपरहवा स्तूप की खूबसूरती बढ़ जाएगी, वहीं प्रतिदिन निर्धारित समय पर प्रदर्शित होने वाले भगवान बुद्ध के छायाचित्र भी पर्यटकों को लुभाएंगे।
विज्ञापन

समझौता ज्ञापन के अनुसार लाइट एंड साउंड शो से होने वाली आय को जिला प्रशासन और एएसआई के बीच 70:30 के अनुपात में साझा किया जाएगा। जबकि स्तूप में लाइट एंड साउंड शो के संचालन और रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर पंचायत कपिलवस्तु की होगी। कपिलवस्तु पिपरहवा स्तूप पर झांसी के किला की तरह साउंड एंड लाइट शो सिस्टम लगेगा, जहां प्रतिदिन सुबह महात्मा बुद्ध की जीवनी और क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत से संबंधित छायाचित्र दिखाए जाएंगे। डीएम डॉ. राजागणपति आर. की पहल पर पेट्रोनेट इंडिया ने इस परियोजना के लिए सीएसआर मद से तीन करोड़ 49 लाख 96 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के उपाध्यक्ष ने भेजे पत्र में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि देश में पहली बार झांसी फोर्ट में लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाते हुए यहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी का छायाचित्र और कलाकारों की आवाज प्रदर्शित की जाती है। उसी तर्ज पर भगवान बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु पिपरहवा स्तूप पर भी लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई, जिसे डीएम के माध्यम से स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था। पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सीएसआर मद से इस परियोजना की स्वीकृति मिल जाने के बाद जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed