फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The auditorium resonated with applause at the performance of "Mistake by Accident..."

Siddharthnagar News: गोविंदा के लटके-झटकों के बीच खूब थिरके लोग

Sat, 31 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The auditorium resonated with applause at the performance of "Mistake by Accident..."
सिद्धार्थनगर महोत्सव में मंच पर ​थिरकते गोविंदा व अन्य कलाकार। - फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव में शुक्रवार को बीएसए परिसर में आयोजित स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में 22 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज के छात्रों ने सरस्वती वंदना से किया।
विज्ञापन


देर रात बाॅलीवुड नाइट में गोविंदा ने लटके-झटकाें से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया, वहीं, रूपेश मिश्रा ने भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

किड्जी पब्लिक स्कूल नन्हें मुन्ने छात्रों ने गलती से मिस्टेक..., की प्रस्तुति ने पंडाल में मौजूद दर्शकों तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसी क्रम में सिद्धार्थ माॅडर्न पब्लिक स्कूल के शिक्षा मिश्रा एंड टीम ने रानी लक्ष्मीबाई आधारित समूह नाट्य प्रस्तुति से देश भक्ति का जज्बा दिखा।
विज्ञापन


नेहरू इंटर कालेज ककरहवा के छात्रों ने भक्ति, लिटिल एंजेल प्ले वे स्कूल के छात्रों ने मैशप सांग पेश किया। इसके अलावा अन्य स्कूलों बच्चों के कार्यक्रम आत्मविश्वास, भाव-भंगिमाओं और मंच पर पकड़ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों के चेहरे गर्व से खिल उठे, वहीं मौजूद अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की खुले दिल से सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed