फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The audience became emotional after watching the staging of Ram-Sabari meeting

Siddharthnagar News: राम-शबरी मिलन का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

Thu, 23 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The audience became emotional after watching the staging of Ram-Sabari meeting
भनवापुर क्षेत्र के सहिजवार में आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के सहिजवार गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्रीरामलीला के पांचवां दिन बुधवार की रात रंगारंग और भावपूर्ण दृश्य पेश करता रहा। इस दिन के मंचन में कलाकारों ने भगवान राम और शबरी के दिल को छू लेने वाले संवाद का मंचन किया, जिसे देख दर्शक भावविभोर हो उठे और कइयों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

मंचन में राम, लक्ष्मण और सीता वन की ओर जाते हैं और रास्ते में शबरी से मिलते हैं। शबरी अपने पूरे प्रेम और भक्ति भाव के साथ उन्हें बेर खिलाती हैं। इस दृश्य को दर्शकों ने तालियों और भावनात्मक नजरों से सराहा। वहीं, अयोध्या में राम के वनवास जाने की खबर सुनकर राजा दशरथ पुत्र वियोग में विलाप करते हैं और दुख के मर्म में उनका निधन हो जाता है। उनके निधन की सूचना पाकर भरत अपनी ननिहाल से आते हैं और पूरी जानकारी मिलने के बाद भगवान राम से मिलने के लिए आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी दर्शक उत्साह और श्रद्धा के मिश्रण के साथ मंचन का आनंद लेते दिखे। इस दौरान रामप्रताप चौधरी, रामपाल उर्फ पाले काका, मुनिराम गुप्ता, राजू भारती, मिलु गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed