{"_id":"689b77a65bc6e69bd0041e43","slug":"siddharthnagar-news-temperature-increased-by-two-degrees-humidity-increased-the-difficulty-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-142754-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो डिग्री बढ़ा तापमान उमस ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो डिग्री बढ़ा तापमान उमस ने बढ़ाई मुश्किल
Tue, 12 Aug 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में विद्यालय की छुट्टी होने के बाद दुपट्टे से सिर को ढक कर घर जाती छात्राएं।
सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम में एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगाें को अब बारिश के बाद भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप खिल गया। इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ धूप और भी तेज होती गई, जिससे उमस के कारण लोगों को घरों में राहत नहीं मिल पा रही थी। आलम यह रहा कि बादलों की आवाजाही शुरू होने के बाद भी गर्मी व उमस बरकरार होने लगी। गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे। दोपहर में हवा चलने से खुले में लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिली, लेकिन हवा की चाल कम होने से घरों में कूलर-पंखे भी राहत देने में नाकाम रहे।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बारिश होने की संभावना है। गर्मी बढ़ेगी, लेकिन धूप छांव व बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।