फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Team started investigation in the case of paddy crop getting damaged

Siddharthnagar News: धान की फसल खराब होने के मामले में टीम ने शुरू की जांच

Fri, 22 Aug 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Team started investigation in the case of paddy crop getting damaged
सिद्धार्थनगर। सरकारी गोदामों से मिले सांभा धान के घटिया बीज और खराब हुए फसल की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

डीएम की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने इसकी जांच शुरु कर दी है। इटवा, खुनियांव के साथ-साथ जहां बीज बंटी है या फसल बर्बाद हुई है, उसकी जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके आधार पर किसानों को मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इटवा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में सुनील सिंह समेत कई किसानों ने डीएम डॉ. राजागण पति आर से शिकायत की थी कि उन्हें सरकारी गोदामों से सांभा मसूरी धान के नाम पर घटिया बीज मिला है।
किसानों ने बताया था कि सांभा मसूरी धान सामान्यतः 135 से 140 दिनों में पकता है, जबकि उन्हें मिले बीज से रोपाई के मात्र 25 दिन बाद ही बाली निकलने लगी। यही नहीं, इस धान के चावल में सांभा मसूरी जैसी मिठास और स्वाद भी नहीं है।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते डीएम ने कमेटी गठित की है। इसमें कृषि विभाग के अलावा प्रशासन और राजस्व की टीम लगाई गई। इटवा तहसील क्षेत्र के टिकुइया गांव में टीम ने स्थलीय सत्यापन किया है। अन्य क्षेत्रों में चरणवार जांच शुरू की गई है। इटवा क्षेत्र के में एसडीएम इटवा कुणाल, डीडीओ सतीश कुमार और उप कृषि निदेशक राजेश कुमार की तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें टिकुइया गांव जांच कर चुकी है। अन्य गांवों में टीम जाकर खेत को देख रही है। जिले में 260 क्विंटल बीज का वितरण किया था। इसमें साढ़े सात हजार बीघा फसल धान की रोपाई जिले में हुई है।
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी मो. मुज्जमिल ने बताया कि टीम गठित हुई है, जो स्थलीय निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed