{"_id":"6afb3af801dbc894eb017650","slug":"siddharthnagar-news-teachers-union-to-hold-a-protest-tomorrow-strategy-devised-to-ensure-its-success-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-168275-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिक्षक संघ का धरना कल, सफल बनाने की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिक्षक संघ का धरना कल, सफल बनाने की बनी रणनीति
Mon, 16 Nov 2026 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
- पुरानी पेंशन बहाली समेत तीन मांगों को लेकर आज बीएसए कार्यालय पर देंगे धरना
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार को प्रस्तावित धरने को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को दोपहर एक से चार बजे तक बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा।
शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पूर्व से चयनित शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के पूर्वगामी प्रभाव को समाप्त करने के लिए विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की एसटीएफ जांच के आदेश पर रोक लगाने की मांग शामिल है। जिला मंत्री योगेंद्र पांडेय ने शिक्षकों से धरने में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।