फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Teachers and students of the district selected for India International Science Festival

Siddharthnagar News: इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में जिले के शिक्षक-छात्रों का चयन

Thu, 04 Dec 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Teachers and students of the district selected for India International Science Festival
- 13 शिक्षक-छात्रों को मिला चयन, छह से नौ दिसंबर तक आयोजित होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चंडीगढ़ में छह से नौ दिसंबर तक आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ) में जिले के 11 छात्र-छात्राओं सहित 13 लोग प्रतिभाग करेंगे। यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश का प्रतिष्ठित आयोजन है।
बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक चयनित छात्र जिले के डुमरियागंज के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से प्रतिभाग करेंगे। यह फेस्टिवल नेशनल स्टूडेंट्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी एक्सपो, युवा विज्ञान प्रतियोगिता और नवाचार प्रदर्शनियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभाग करने वाले छात्रों में उच्च प्राथमिक विद्यालय जखौली के शिक्षक अभिषेक कुमार, छात्र रवि गौतम, अर्चना, खुशी यादव, उमंग, रोशनी श्रीवास्तव, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिठवल की पूर्णकालिक शिक्षिका ऋचा श्रीवास्तव, छात्रा साधना, अमीना, जोया, अंकिता, वैष्णवी, नाहीद फातिमा शामिल हैं। जिला समन्वयक ने बताया कि इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का उद्देश्य छात्रों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, शोधोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देना और भारत को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी देशों की श्रेणी में स्थापित करना है।
विज्ञापन

प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह अवसर शिक्षा जगत में जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा। छात्र यहां वैज्ञानिक प्रयोग, तकनीकी नवाचार, अंतरिक्ष विज्ञान और शोध संस्कृति को करीब से समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed