{"_id":"690102b57397db22cb08d6da","slug":"siddharthnagar-news-tb-patients-will-be-monitored-through-sparsh-portal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147181-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्पर्श पोर्टल से होगी टीबी के मरीजों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्पर्श पोर्टल से होगी टीबी के मरीजों की निगरानी
Tue, 28 Oct 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब टीबी (क्षय रोग) मरीजों की निगरानी उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म स्पर्श पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इस पोर्टल के जरिये मरीजों के उपचार, पोषण सहायता और न स्वास्थ्य की प्रगति का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को समय पर दवा और पोषाहार सहायता की भी सूचना निर्धारित की जाएगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि जिले में लगभग 3200 मरीज हैं। शासन की ओर से प्रत्येक मरीज को निक्षय पोषण योजना के तहत हर माह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे पौष्टिक आहार ले सकें। इसके अलावा सभी मरीजों को पूरी तरह निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्पर्श पोर्टल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक डिजिटल स्वास्थ्य पहल है, जिसे निक्षय इकोसिस्टम का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है।
इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से टीबी मरीजों के उपचार की प्रक्रिया को तकनीकी रूप से अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाया जाएगा। इसके जरिये रोगियों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी, जिससे उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही या रुकावट आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी।