{"_id":"689a2ebf77c00132790d7a9d","slug":"siddharthnagar-news-swimming-rahul-won-in-free-style-and-karishma-won-in-breast-stroke-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-142710-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी : फ्री स्टाइल में राहुल व ब्रेस्ट स्ट्रोक में करिश्मा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी : फ्री स्टाइल में राहुल व ब्रेस्ट स्ट्रोक में करिश्मा ने मारी बाजी
Mon, 11 Aug 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
तैयारी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को 33वीं बेसिक जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर स्तर की बालक व बालिकाओं की तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए शैलेष कुमार ने किया। प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल बालक में राहुल व ब्रेस्ट स्ट्रोक बालिका में करिश्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को स्टेडियम में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के जूनियर विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ के राहुल को प्रथम स्थान, बढ़नी के राज को द्वितीय स्थान और शोहरतगढ़ के बृजेश को तृतीय स्थान मिला। जबकि ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में डुमरियागंज के अक्षय को प्रथम स्थान, बढ़नी के राज को दूसरा और शोहरतगढ़ के संदीप को तीसरा स्थान मिला।
इसी तरह बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में बर्डपुर के श्याम सुंदर को पहला स्थान, शोहरतगढ़ के राहुल को द्वितीय स्थान और डुमरियागंज के अक्षय को तृतीय स्थान हासिल हुआ। बटरफ्लाई प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ के बृजेश को प्रथम स्थान, शोहरतगढ़ के संदीप को द्वितीय स्थान और नौगढ़ के पंकज को तृतीय स्थान हासिल हुआ। बालिका वर्ग की तैराकी फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में जोगिया की सपना को प्रथम स्थान और नंदिनी को द्वितीय स्थान जबकि शोहरतगढ़ की नीलम को तृतीय स्थान हासिल हुआ। बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में जोगिया के सपना को प्रथम स्थान शोहरतगढ़ के खुशी को द्वितीय स्थान और बर्डपुर के गायत्री को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में जोगिया की करिश्मा को प्रथम स्थान और शोहरतगढ़ की नीलम को द्वितीय स्थान और खुशी को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
बटरफ्लाई तैराकी की प्रतियोगिता में जोगिया की करिश्मा को प्रथम स्थान और नंदिनी को द्वितीय स्थान नौगढ़ के अनुष्का को तृतीय स्थान हासिल हुआ। बीएसए शैलेष कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के बच्चों को खेल गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए।
इस दौरान सत्यप्रकाश त्रिपाठी, सुग्रीव यादव, गुलाम हुसैन, सुखबीर, सुनील कुमार, मुस्तन शेरुल्लाह, वंदना त्रिपाठी, सुखबीर, राजू चौबे आदि मौजूद रहे।