फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Surveillance saved the lives of pregnant women, mortality rate dropped by 50 percent

Siddharthnagar News: निगरानी ने बचाई गर्भवतियों की जान, मृत्युदर में 50 प्रतिशत की गिरावट

Thu, 16 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Surveillance saved the lives of pregnant women, mortality rate dropped by 50 percent
भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में पीएसएमए शिविर में गर्भवती महिलाओं का जांच कर सुझाव देती च
सिद्धार्थनगर। जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेज में वार रूम की स्थापना के बाद मातृ मृत्यु दर में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इसमें वार रूम से मदद लेने वाली महिलाओं ने इसे सकारात्मक व उपयोगी पहल बताया है। उनका कहना है कि विषम परिस्थिति में कॉल करने के बाद दवा इलाज के साथ सारी सुविधाएं मिलीं। सभी महिलाएं और उनके बच्चे स्वस्थ हाल में मिले।
विज्ञापन

जिले में गलत इलाज, समय से अस्पताल न पहुंचने या फिर किसी माध्यम से निजी अस्पताल, गलत ऑपरेशन और ब्लड की कमी और जांच न होने के कारण गर्भवतियां दम तोड़ दे रही थीं। इसको लेकर हंगामा होता था। वहीं, सरकार के लाखों के प्रयास के बाद मौजूदा भी इसमें कमी नहीं आ रही थी। इसके बाद जिला स्तर पर इस मामले में प्रयास किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद और सीएचसी स्तर पर वार रूम बनाया। इसमें 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, के अनुसार, वार रूम में 24 घंटे रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षित कर्मी की ड्यूटी लगाई जाती है तथा कर्मी को गर्भवतियों के नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाए जाते हैं। गर्भवतियों से उच्च जोखिम के लक्षण की जानकारी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed