फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Sunshine shines amidst cloudy movement, humidity persists

Siddharthnagar News: बादलों की आवाजाही के बीच खिली धूप, उमस बरकरार

Wed, 01 Oct 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Sunshine shines amidst cloudy movement, humidity persists
- 33 डिग्री अधिकतम और 26 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी और उमस का कहर जारी है। बीते कुछ दिनों से बार-बार बदल रहे मौसम के बीच सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को दिन में बादल बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रही, लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिली।

कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तेज धूप की वजह से लोग घरों में कैद हो गए हैं और बहुत जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह धूप के साथ हुई लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज को बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया। इससे लोगों को तेज धूप से निजात तो मिली, लेकिन उमस ने हलाकान कर दिया। दोपहर से शाम तक लोग उमस से परेशान रहे। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, पंखों का सहारा ले रहे हैं। छुट्टी होने के बाद भी लोग जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं। मौसमी बुखार, उल्टी दस्त के मरीजों ज्यादा आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी गर्मी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed