फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Study fearlessly, police ready to help

Siddharthnagar News: निर्भीक होकर करें पढ़ाई, सहयोग के लिए पुलिस तत्पर

Mon, 19 Jan 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Study fearlessly, police ready to help
बांसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चरथरी में सोमवार को चौपाल लगाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया। कोतवाल मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के एसआई छोटेलाल यादव, हेड कांस्टेबल बीरबल यादव, कांस्टेबल प्रियंका ने छात्राओं से कहा कि वह निर्भीक होकर पढ़ाई के साथ-साथ अपना कार्य करें। कहीं कोई दिक्कत हो तो तत्काल इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से दें। पुलिस हर संभव आपके मदद के लिए तैयार है। इसके बाद सभी को सरकार द्वारा लागू महिला कल्याण की योजनाओं के साथ साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। इसी के साथ ग्राम पंचायत कोआर्डिनेटर बनाया गया, जिसमें रोहित दुबे ,ज्योति सिंह व श्रद्धा दूबे को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed