फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Students planted saplings under the Seva Pakhwada

Siddharthnagar News: सेवा पखवाड़ा के तहत छात्रों ने लगाया पौधा

Thu, 25 Sep 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Sep 2025 11:43 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान, साइकिल रैली और पौधरोपण किया गया। इसमें छात्रों और संकाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता बढ़ाई।

विज्ञापन
Siddharthnagar News: Students planted saplings under the Seva Pakhwada

विस्तार

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत साफ-सफाई, साइकिल यात्रा और पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता करते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सफाई अभियान के अंतर्गत कॉलेज परिसर और छात्रावास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान के महत्व पर बल दिया। साइकिल यात्रा का आयोजन पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को स्वच्छता, स्वस्थ शरीर, पर्यावरण संरक्षण तथा पौधरोपण के लाभों के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed