{"_id":"688cfd420223aa3dac0f932c","slug":"siddharthnagar-news-strict-action-to-be-taken-against-teachers-absent-during-school-hours-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-142106-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विद्यालय के समय अनुपस्थित अध्यापकों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विद्यालय के समय अनुपस्थित अध्यापकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Fri, 01 Aug 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने शुक्रवार को शोहरतगढ़ नगर पंचायत में शामिल प्राथमिक विद्यालय छतहरी और शोहरतगढ़ ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विद्यालय पर निरीक्षण के दौरान 150 बच्चों के नामांकन की सापेक्ष 99 बच्चे उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के अनुपस्थित रहने का कारण पूछा तो बताया गया कि प्रधानाध्यापिका सीसीएल पर छुट्टी लेने की बात सामने आई।
शिक्षा मित्र रेखा पांडेय और बजरंगी से स्मार्ट क्लास के बारे में जानकारी ली। बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों के माता-पिता से मिलकर स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। सहायक अध्यापक सपना किसी कार्य से बीआरसी पर गई थी। डीएम ने शोहरतगढ़ बीईओ संजय कुमार को फोन पर फटकार लगाते हुए कहा कि स्कूल के समय बीआरसी पर अध्यापकों को बुलाकर बैठक ना करें। बीईओ संजय कुमार को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शिक्षा मित्र बजरंगी फार्मल ड्रेस में न होने पर कड़ी नाराजगी जताई और उनका वेतन बाधित करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। विद्यालय के शौचालय बंद होने पर कड़ी फटकार लगाई।
डीएम ने कहा कि विद्यालय के समय अनुपस्थित रहने वाले व पढ़ाने में रुचि न लेने वाले अध्यापकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम यहां से खंड विकास कार्यालय पहुंचे वहां पर कार्यालय का निरीक्षण करने बाद वापस लौट गए।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार उपस्थित रहे।