{"_id":"6a9efeccab9f9d38d30a3a0a","slug":"siddharthnagar-news-ssb-distributes-sports-equipment-to-six-schools-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164134-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसएसबी ने छह स्कूलों को बांटी खेल सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसएसबी ने छह स्कूलों को बांटी खेल सामग्री
Mon, 07 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नागरिक कल्याण कार्यक्रम में विधायकों ने बच्चों को किया प्रोत्साहित, सीमा सुरक्षा में जवानों के योगदान को सराहा
कपिलवस्तु। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से बीओपी अलीगढ़वा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के छह सरकारी विद्यालयों के छात्रों को खेलकूद सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही और शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा रहे।
सदर विधायक ने विद्यालयों से आए छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़कर विद्यार्थी देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने एसएसबी जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए सीमा सुरक्षा में उनके योगदान और वीरता की सराहना की।
शोहरतगढ़ विधायक ने एसएसबी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जवान सीमा की सुरक्षा के साथ नागरिक कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की मदद भी कर रहे हैं। इस तरह के आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालय मदरहना जुनूवी, प्राथमिक विद्यालय बगहवा, संयुक्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर नंबर-7, राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा सुमाली, नेहरू इंटर कॉलेज दुल्हा सुमाली और प्राथमिक विद्यालय दुल्हा खुर्द के छात्रों को खेल सामग्री दी गई। इसमें वॉलीबॉल, बैट-बॉल, स्टंप, बैडमिंटन, रस्सी और कैरम बोर्ड सहित अन्य सामग्री शामिल रही।
एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट एल. आशा कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी आवश्यकताओं के अनुसार आगे भी सहयोग किया जाएगा। सहायक कमांडेंट आशीष राघव ने कार्यक्रम का समापन किया।
इस दौरान बीओपी खुनुआ प्रभारी सहायक कमांडेंट एके सिंह, अलीगढ़वा से कैलाश डॉन, एल. भुईया, कोतवाली प्रभारी विनय प्रताप सिंह, मानव सेवा संस्थान के जय प्रकाश गुप्ता समेत क्षेत्र के प्रधान और शिक्षक मौजूद रहे।