{"_id":"695bfc902f2be603220dab3d","slug":"siddharthnagar-news-solution-day-dm-heard-the-complaints-in-dumariaganj-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-151128-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : डुमरियागंज में डीएम ने सुनीं फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : डुमरियागंज में डीएम ने सुनीं फरियाद
Tue, 06 Jan 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण तहसील समाधान दिवस डुमरियागंज में लोगों की समस्या सुनते डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डाॅ.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम धौरहरा निवासी नेबूलाल ने पीड़ा बताई। डीएम को अपनी समस्या सुनाते हुए बताया कि वह पिछले सात माह से दौड़ रहा है।
भूमि की धारा-24 के तहत पैमाइश नहीं की जा रही है जबकि उसके गाटे की जमीन पर उसके गांव के गांव निवासी राजेंद्र, गुजराती आदि अवैध कब्जा कर उसकी नवैय्यत दशा-दिशा बदलने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में डीएम ने तहसीलदार से जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, तहसील क्षेत्र के ग्राम बनगवा पडाइन निवासी तिलकराम ने बताया कि उनके गांव में उनके पूर्वजों ने छोटे शिव मंदिर और कुएं का निर्माण कराया था, जहां पर गांव के लोगों द्वारा पूजा-अर्चना करने के साथ वहा पर मांगलिक कार्य किए जाते हैं। कुछ लोग आए दिन विवाद उत्पन्न कर रहे हैं और उस मार्ग पर जलनिकासी के मार्ग को कुछ लोग अवरुद्ध कर दिए हैं। डीएम ने हल्का लेखपाल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
61 मामलों में आठ का हुआ निस्तारण : जिलाधिकारी शिवशरणपपा जीएन की अध्यक्षता में डुमरियागंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 61 मामले आए, जिसमे राजस्व विभाग के 41, पुलिस के 9, विकास के चार और अन्य विभागों से संबंधित सात मामले शामिल रहे।
विज्ञापन
इसमें राजस्व विभाग के आठ मामलों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करें। डीएम ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को 15 दिन के भीतर खाली कराने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग से संबंधित मामलों को एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन ने निस्तारण करने के लिए मातहतों को निर्देशित किया।
इस दौरान सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, डीपीआरओ, डीएफओ नीला एम, एसडीएम राजेश कुमार, सीओ बृजेश कुमार वर्मा, आदि मौजूद रहे। ै