फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Snakebite : Three bitten, two dead

सर्पदंश : तीन को सांप ने डसा, दो की मौत

Thu, 20 Aug 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Snakebite : Three bitten, two dead
सिद्धार्थनगर। बारिश के बीच सांपों का खतरा लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। जिले से सटे इलाकों में 24 घंटे के भीतर सर्पदंश की तीन मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इनमें सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ और खेसरहा क्षेत्र में युवती और युवक की मौत हो गई जबकि बलरामपुर के पचपेड़वा क्षेत्र में खेत की सिंचाई कर रहा युवक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एक शव का पोस्टमार्टम कराया गया जबकि दूसरे मामले में परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। खेसरहा क्षेत्र के पेड़ारी बुजुर्ग गांव निवासी दुखी (45) बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए जा रहे थे। घर के पीछे नल पर पानी लेते समय उनके पैर में सांप ने डस लिया। सांप को देखकर उन्होंने इसे पनिहा सांप समझा और गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बाद जहर का असर बढ़ने पर हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें निजी वाहन से बांसी सीएचसी ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। परिजन की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed