{"_id":"696d224b23fdd95aad0548c3","slug":"siddharthnagar-news-six-injured-in-tempo-overturn-of-devotees-returning-from-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151976-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, छह घायल
Sun, 18 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
तुलियापुर। मौनी अमावस्या के मौके पर शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के इमिलिया जुनूबी के लगभग 15 श्रद्धालु नेपाल के त्रिवेणी स्थित नारायणी नदी में स्नान करने गए थे। रविवार को शाम करीब पौने छह बजे वे टेंपो से लौट रहे थे। गावं से कुछ ही दूर पहले कोटिया में उनका वाहन पलटा गया।
इसमें कृष्णा यादव (55), नर्वदेश्वर पांडेय (56), विमला (42), बासमती (50), संगीता (40), संवारी (45) घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों का इलाज सिसवा चौराहे के निजी अस्पताल में चल रहा है।